Tuesday Oct 27, 2026

बाराकोट के गल्लागांव में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में में दो युवक बुरी तरह चोटिल

स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से उप जिला अस्पताल पहुंचायत

देवभूमि टुडे

चंपावत/बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक के गल्लागांव में स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने फौरन दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार स्कूटी संख्या और बाइक की गल्लागांव के पास आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में संदीप कुमार (19) पुत्र उमेश राम निवासी तड़ीगांव बाराकोट और मनीष कुमार (19) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी चामी बाराकोट गंभीर रूप से घायल हो गए। बुरी तरह से लगी टक्कर में दोनों युवकों के सिर में चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय निवासी भुवन सिंह बोहरा, देव कालाकोटी, कमल कालाकोटी और हेम कालाकोटी ने दोनों घायलों को अपनी कार से उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.