चंपावत में विज्ञान दिवस पर हुए कई कार्यक्रम
रमन प्रभाव की खोज से जुड़ी जानकारी भी दी
28 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यकम बोर्ड परीक्षाओं के चलते एक सप्ताह पूर्व हुए
देवभूमि टुडे
चंपावत। 28 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के कार्यकम बोर्ड परीक्षाओं के चलते एक सप्ताह पूर्व हुए। हिमवत्स (हिमालयन वाटर सर्विस तथा विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति) संस्था द्वारा चंपावत कुलेठी प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और हिमवत्स संचालित केंद्र कुलेठी कैंपस में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत रमन प्रभाव की खोज से जुड़ी जानकारी दी गई। सामान्य ज्ञान और पोस्टर प्रतियोगिता के विजेता बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में डुंगरासेठी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रिया भंडारी, खर्ककार्की राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हिमांशु सिंह, चंपावत GIC के पूजा पटेल और पोस्टर प्रतियोगिता में डुंगरासेठी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रेमा बडोला, खर्ककार्की राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की राखी और मुड़ियानी जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कृष धामी विजेता बने।


मत्स्य विभाग के वैज्ञानिक पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डायट के प्रवक्ता अनिल कुमार मिश्रा ने वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी ने डॉ. सीवी रमन एवं अन्य वैज्ञानिकों के प्रेरणा स्रोत कार्यो की छात्रों को जानकारी दी।
हिमवत्स जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में ITI की प्रधानाचार्या उमा जोशी,डॉ. एमपी जोशी, कुलेठी के प्रधानाध्यापक रुद्र सिंह बोहरा, जगदीश अधिकारी, भगवत प्रसाद पांडेय, भूपेश देव, दिनेश चंद्र बिष्ट, दुर्गा रस्यारा, मोहम्मद शहजाद, राम सिंह बोहरा, डुंगरदेव जोशी, कामिनी वर्मा, नरेश जोशी, मुन्नी अधिकारी, सूरज बोहरा, रेखा जोशी, मनोज गड़कोटी, सुनील जोशी, प्रकाश पुनेठा, पंकज बोहरा आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.