बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 5 सितंबर को छुट्टी
देवभूमि टुडे
चंपावत। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 सितम्बर को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।
वर्तमान में हो रही वर्षा तथा नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए, जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 5 सितम्बर 2026 (शनिवार) को चंपावत जिले के सभी शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) एवं सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। अलबत्ता छात्रहित को देखते हुए इस दौरान शिक्षण कार्य अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से कराया जाएगा।


© 2026. All Rights Reserved.