रेड अलर्ट के अलर्ट को देखते हुए चंपावत जिले के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 26 सितंबर को छुट्टी घोषित
देवभूमि टुडे
चंपावत। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितम्बर को जनपद चंपावत में रेड अलर्ट की संभावना व्यक्त की गई है। जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 26 सितम्बर को जनपद चंपावत के सभी शासकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 12 तक) तथा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

ADM केएन गोस्वामी द्वारा आज 25 सितम्बर को जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर 02 सितम्बर 2026 को जिले की इंटर तक की सभी शैक्षणिक संस्थाएं एवं आंगनवाड़ी केंद्र तरह बंद रहेंगे। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान शिक्षण कार्य अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।

© 2026. All Rights Reserved.