Thursday Jul 9, 2026

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने जारी किया आदेश

देवभूमि टुडे

चंपावत। मौसम विभाग की कल शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत चंपावत जिले के इंटर तक ( कक्षा 1 से 12 तक) के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र कल 10 जुलाई को बंद रहेंगे। अलबत्ता शिक्षकों, कार्मिकों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों  को स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों में उपस्थित रहकर ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य पूर्ववत जारी रखेंगे।

ये आदेश आज 9 जुलाई को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिले के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनवाड़ी केंद्र कल शुक्रवार को बंद रहेंगे। इससे पूर्व 2 जुलाई और 9 जुलाई को भी मौसम के मद्देनजर इंटर तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.