Monday Jul 20, 2026

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का आदेश

देवभूमि टुडे

चंपावत। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत चंपावत जिले के इंटर तक (कक्षा 1 से 12 तक) के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र कल 20 जुलाई को बंद रहेंगे। अलबत्ता शिक्षकों, कार्मिकों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों  को स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों में उपस्थित रहकर ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य पूर्ववत जारी रखेंगे।

ये आदेश आज 19 जुलाई को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिले के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनवाड़ी केंद्र कल शनिवार को बंद रहेंगे। इससे पूर्व 2 जुलाई, 9, 10 एवं 18 जुलाई  को भी मौसम के मद्देनजर इंटर तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.