Thursday Aug 27, 2026

चंपावत के मुख्य शिक्षाधिकारी का आदेश

जुलाई में अब तक दो दिन मौसम ने स्कूलों पर डाला असर

देवभूमि टुडे

चंपावत। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत चंपावत जिले के इंटर तक ( कक्षा 1 से 12 तक) के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज 9 जुलाई को बंद रहेंगे। ये आदेश आज 9 जुलाई की सुबह मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह ने दिए हैं।

आज बृहस्पतिवार सुबह 5:37 बजे सार्वजनिक जारी किए गए इस आदेश में कहा गया है कि जिले के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनवाड़ी केंद्र आज बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। इससे पूर्व 2 जुलाई को भी मौसम के मद्देनजर इंटर तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.