Thursday Jul 2, 2026

कई जगह बच्चे स्कूलों के लिए घर से निकले

मुख्य शिक्षाधिकारी का आदेश

देवभूमि टुडे

चंपावत। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत चंपावत जिले के इंटर तक के सभी स्कूल  और आंगनवाड़ी केंद्र आज 2 जुलाई को बंद रहेंगे। अलबत्ता  शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। ये आदेश आज 2 जुलाई की सुबह मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह ने दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिले के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनवाड़ी केंद्र आज बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे।

CEO मान सिंह।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.