15 दिन के भीतर बनानी होगी कुमाऊं मंडल के कार्यकारिणी
देवभूमि टुडे
चंपावत। वरिष्ठ पत्रकार सतीश चंद्र जोशी सत्तू पत्रकार प्रेस महासंघ के कुमाऊं प्रभारी बनाए गए हैं। संगठन के उत्तराखंड अध्यक्ष अशोक गुलाटी ने उन्हें आज 30 जुलाई को ये जिम्मेदारी दी है। उन्होंने नव नियुक्त कुमाऊं प्रभारी सत्तू को 15 दिन के भीतर कुमाऊं मंडल की कार्यकारिणी बनाने को कहा।

दैनिक हिंदुस्तान के चंपावत कार्यालय में कार्यरत सतीश चंद्र जोशी चंपावत जिले के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक हैं। वे चंपावत के श्रमजीवी पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जोशी इसके अलावा CZPA (चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) के जिला महामंत्री के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।
© 2026. All Rights Reserved.