ऐपण प्रतियोगिता में छात्रा मान्या बोरा ने प्रथम, नवाचार पूर्ण मॉडल में माइकल द्वितीय
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर में आयोजित सरस कॉर्बेट महोत्सव में सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों से सुसज्जित इस मेले में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई प्रतियोगिताओं में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किए।
उत्तराखंड की पारंपरिक एवं विशिष्ट लोक कला ऐपण प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस स्कूल की छात्रा मान्या बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऐपण कला में उनकी सृजनात्मकता, सूक्ष्मता एवं सौंदर्यपूर्ण प्रस्तुति को निर्णायकों ने अत्यंत सराहा गया।
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र माइकल ने नवाचारपूर्ण मॉडल और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। उनकी तार्किक सोच और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। वीर रस कविता पाठ प्रतियोगिता में भी छात्रा सर्वेशा चंद ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान अर्जित किया। उनकी दमदार आवाज़ और भावपूर्ण अभिव्यक्ति को जनसमूह ने खूब सराहा।


आयोजन में पंकज बिष्ट, योगेश पांडे एवं भूपेंद्र सिंह करायत की मुख्य भूमिका रही। इनके मार्गदर्शन, समर्पण एवं सतत सहयोग से छात्रों को सही दिशा और प्रोत्साहन मिला। प्रधानाचार्य ब्रदर मारिया दास ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों सहित सभी शिक्षकों ने भी इस उपलब्धि की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

© 2026. All Rights Reserved.