Sunday Feb 22, 2026

सरस कॉर्बेट महोत्सव के अंतर्गत चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्तरीय युवा वॉलीबाल प्रतियोगिता में देहरादून तीसरे नंबर पर

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले में आयोजित सरस कॉर्बेट महोत्सव के अंतर्गत गोरलचौड़ मैदान में राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता पर ऊधमसिंह नगर विजयी रही। खिताबी जंग में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को सीधे सैटों में 25-21, 25-22 व 25-19 से हराया।ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह, DM मनीष कुमार, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी। जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि चमोली को हरा कर तीसरा स्थान देहरादून को मिला।

विजेता टीम को ट्रॉफी देते DM, विधायक प्रतिनिधि, भाजपा जिलाध्यक्ष।

समापन मौके पर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव चंदन सिंह नेगी, BJP SC मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी,  BJP OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन नाथ, हैंडबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सभासद रोहित बिष्ट, पूर्व प्रधान मनोज तड़ागी, खिलाड़ी श्याम मनु भट्ट  आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में प्रदेश की सभी 13 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। 3 दिनी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड की टीम का चयन भी किया गया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताबी जंग।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.