संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कल से अगले साल माघ पूर्णिमा तक चलेगा अभियान
चंपावत में BJP के सम्मेलन में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के कार्यक्रम पर हुआ मंथन
देवभूमि टुडे
चंपावत। संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कल 29 जुलाई से अगले साल माघ पूर्णिमा (20 फरवरी 2027) तक अभियान चलाया जाएगा। आज मंगलवार को BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता और जिला महामत्री मुकेश कलखुड़िया व पूरन महरा के संचालन में पार्टी के जिला कार्यालय में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के कार्यक्रम पर मंथन हुआ। मुख्य वक्ता चंपावत जिले के पार्टी प्रभारी गुंजन सुखीजा ने
कहा कि कल 29 जुलाई से 11 अगस्त तक पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी के समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय एवं मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम का आगाज कल जिलेभर में रविदास मंदिरों में दीपोत्सव से होगा। जहां रविदास मंदिर नहीं होंगे, वहां वाल्मीकि मंदिर में दीपोत्सव होगा।





बैठक में चंपावत जिले के सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, सुभाष बगौली, मनोज कालाकोटी, हेमा जोशी, किरन देवी व हुकम सिंह कुंवर, वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र पांडेय, शशांक गोयल, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, महेंद्र ढेक व सुनीता कालाकोटी, चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, गोविंद वर्मा, विपिन कुमार व रेखा देवी, सभासद प्रेमा चिल्कोरी, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, कार्यक्रम संयोजक राजू बिष्ट, सह संयोजक राजू गड़कोटी के अलावा सभी मंडलों एवं मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद थे।
भेषज संघ अध्यक्ष व सभासदों का हुआ स्वागत:
चंपावत। चंपावत जिला भेषज सहकारी संघ लिमिटेड के नव निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके अलावा चंपावत जिले की चार नगर निकायों के मनोनीत सभासदों का भी स्वागत किया गया।

© 2026. All Rights Reserved.