Thursday Jul 30, 2026

संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज गुरु पूर्णिमा से अगले साल माघ पूर्णिमा तक चलेगा अभियान

चंपावत में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान

देवभूमि टुडे

चंपावत। संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज 29 जुलाई से अगले साल माघ पूर्णिमा (20 फरवरी 2027) तक चलने वाले अभियान का आगाज हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आज चंपावत सहित जिलेभर में रविदास मंदिर और वाल्मीकि मंदिरों में दीपोत्सव से हुई। BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से गुरु रविदास जी के समता, सेवा, भक्ति, सामाजिक न्याय एवं मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

संत रविदास महाराज जयंती के कार्यकम।

जिले भर में हुए कार्यकमों में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, मुकेश महराना, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, नंदन तड़ागी, पुष्पा ओझा, प्रकाश नाथ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी व प्रकाश पांडेय, मोहन अधिकारी, गौरव पांडेय, चंपावत जिला भेषज सहकारी संघ लिमिटेड के नव निर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौधरी आदि मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.