Wednesday Aug 5, 2026

होटल, रेस्टोरेंट में किचन वर्कर्स द्वारा एप्रन और हेड कैप नहीं पहनने पर 4 खाद्य कारोबारियों को चेतावनी नोटिस जारी

चंपावत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने किया औचक मुआयना

देवभूमि टुडे

चंपावत। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट में किचन वर्कर्स द्वारा एप्रन और हेड कैप नहीं पहनने पर 4 खाद्य कारोबारियों को चेतावनी जारी की है। इसके अलावा रेस्टोरेंट और होटलों से खाद्य पदार्थों के 4 नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय लैब भेजे गए हैं।

आज 27 मई को चंपावत क्षेत्र के कई रेस्टोरेंट और पिज्जा सेंटर्स का खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, किचन की सफाई, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और फ्रीजर के तापमान की जांच की। टीम ने सभी कारोबारियों को गर्मी में भोजन के सही रखरखाव, फ्रोजन फूड के लिए उचित फ्रीजर तापमान बनाए रखने और किचन में अनिवार्य रूप से एप्रन व हेड कैप का उपयोग करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सहायक दिनेश फर्त्याल शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.