Saturday Sep 19, 2026

सक्षम की ऑनलाइन बैठक

देवभूमि टुडे

चंपावत/देवीधुरा। सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) ने दिव्यांग समाज की समस्याओं के समाधान की मांग की है। 20 जून को होने वाले सक्षम स्थापना दिवस को चंपावत जिले में संघ कार्यालय में हुई ऑनलाइन तैयारी बैठक में दिव्यांगों की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई।

सक्षम बैठक।

सक्षम की रूपरेखा व दिव्यांगों से संबंधित हो रही त्वरित निस्तारण के लिए सक्षम उत्तराखंड के उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह रावत द्वारा ली गई ऑनलाइन बैठक कर सक्षम की वार्षिक रूपरेखा पर चर्चा की गई। सक्षम चंपावत के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिनग्वाल की अध्यक्षता और सक्षम जिला सचिव बृजेश जोशी के संचालन में हुई बैठक में सक्षम मंत्र में संघ कार्यालय के संघ के शारीरिक प्रमुख रघुराज और विद्यार्थी शाखा मनीष हिमांशु, अजय, आशुतोष, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे। बैठक में दिव्यांग गिरीश चंद्र जोशी, पंकज सिंह, मनीष कुमार, भुवन सामंत, जितेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.