Sunday Apr 12, 2026

बाराकोट के गल्लागांव में हुए कार्यक्रम में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी सहित कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बाराकोट के निवासी हैं 24 साल के सक्षम अधिकारी

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। युवक कांग्रेस की चंपावत जिला इकाई के मुखिया की कमान सक्षम अधिकारी को मिली है। बाराकोट के रहने वाले सक्षम अधिकारी दिसंबर 2025 में हुए युवक कांग्रेस के चुनाव में विजयी हुए थे। उन्हें 1271 वोट मिले और वह 371 वोट से विजयी हुए। उनके अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

 

 

बाराकोट के गल्लागांव में हुए कार्यक्रम में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने सक्षम का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कहा कि 24 साल के सक्षम के युवक कांग्रेस की कमान संभालने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर कांग्रेस के बाराकोट ब्लॉक के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, वरिष्ठ नेता भगीरथ भट्ट, शंकर बोहरा, संजय जोशी, भुवन चौबे, शैलेंद्र राय, डॉ. अमर सिंह कोटियाल, प्रकाश माहरा, अशोक माहरा, देवेंद्र बोहरा, मंटू ओली, रोहित अधिकारी, कविराज मौनी, पवन सिंह माहरा, अजय बिष्ट, आयुष गोस्वामी, अजय गोरखा, चंचल राम, लोकेश पांडेय, बल्लू माहरा, दीपक बेलवाल, विमला सजवाण, पूरन कठायत, पिंकी चौधरी, दिवाकर चंद आदि ने खुशी जताई है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.