टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख में सागर गिरी से बरामद हुई 110 ग्राम चरस
चंपावत कोतवाली में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
देवभूमि टुडे
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनलेख में एक बाइक सवार चरस संग गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के अंतर्गत चंपावत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक NH पर बनलेख बैरियर में चेकिंग के दौरान पुलिस और SOG टीम ने 20 नवंबर को मोटरसाइकिल की डिग्गी से 110 ग्राम चरस बरामद की। गेरुआं वेशधारी आरोपी सागर गिरी उर्फ प्रिंस दशरथ, निवासी बाजू मोड़ी, विष्णु प्रयाग मंदिर के पास, लोहाघाट को गिरफ्तार करने के साथ ही बाइक को भी सीज किया गया है। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम की धारा 8/20/60 NDPS के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।
© 2026. All Rights Reserved.