सबका विकास पार्टी ने डीडीहाट को जिला बनाने की मांग को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, सांकेतिक प्रदर्शन भी किया
2011 मे तत्कालीन मुख्यमंत्री ने किया था ऐलान
देवभूमि टुडे
चंपावत/डीडीहाट। सबका विकास पार्टी ने डीडीहाट को जिला बनाने की मांग की है। इसे लेकर पार्टी ने 20 मार्च सांकेतिक प्रदर्शन करने के साथ डीडीहाट के SDM के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश चन्द्र शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण होने के बाद छोटी प्रशासनिक इकाई के निर्माण का पहाड़ के लोगो का सपना अधूरा ही रह गया है।

डीडीहाट को जिला बनाने की मांग को लेकर लंबा आंदोलन भी चला। यहां तक कि 15 अगस्त 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा भी की थी। लेकिन यह घोषणा जमीन में नहीं उतर सकी। जन भावना और भौगोलिक दृष्टि से डीडीहाट को जिला बेहद जरूरी है। इसके मद्देनजर पार्टी ने डीडीहाट को जिला बनाने का आग्रह किया है।

© 2026. All Rights Reserved.