निमोनिया से बचाव को चंपावत जिले में CMO डॉ. देवेश चौहान ने किया जागरूकता अभियान का आगाज
निमोनिया नहीं, तो बचपन सही
लक्षण पहचानने के साथ ही बचाव के उपाय बताए
देवभूमि टुडे
चंपावत। बच्चों को निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने और इसके लक्षणों की समय पर पहचान को लेकर चंपावत जिले में जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। आज 12 नवंबर को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने SAANS (Social Awareness Action to Neutralize Pneumonia Successfully) अभियान का पोस्टर का लॉंच किया। उन्होंने निमोनिया के लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'सांस' पोस्टर लॉन्च किया गया। पोस्टर के माध्यम से अभिभावकों एवं आमजन को बच्चों में निमोनिया के लक्षणों को पहचानने तथा समय पर उपचार सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
CMO डॉ. चौहान ने कहा कि निमोनिया बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती हो सकता है। लेकिन इसके लक्षणों की समय रहते पहचान करने और तत्काल चिकित्सकीय परामर्श एवं इलाज उपलब्ध कराया जाए, तो बच्चों को कई गंभीर जटिलताओं से बचाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों एवं अभिभावकों से बच्चों में तेज सांस चलना, सांस लेने में कठिनाई, सीने का धंसना और खांसी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में संपर्क करने की अपील की। NHM के जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में अभियान के उद्देश्यों, निमोनिया की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए संचालित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई।



कार्यक्रम में मौजूद थे ये अधिकारी-कार्मिक:
ACMO डॉ. इंद्रजीत पांडेय, प्रेम बल्लभ भट्ट, दिनेश थ्वाल, संजय पांडेय, जगदीश जोशी, सुनीता डसीला, पुनीता, मीनाक्षी जोशी, नीमा भट्ट, सपना फर्त्यल, मदन सिंह राणा, अनीता राय आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम में तमाम ब्लॉक चिकित्सा इकाइयों के प्रभारी चिकित्साधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक समन्वयक सहित तमाम स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यरत ANM और CHO वीडियो क्रॉंफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
© 2026. All Rights Reserved.