चंपावत के विश्वविद्यालय कैंपस में 26 सितंबर को नामांकन पत्र जमा होने से लेकर वैध प्रत्याशियों की सूची तक एक ही दिन में
मतदान एवं मतगणना 29 सितंबर को
देवभूमि टुडे
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में छात्रसंघ के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। कैंपस के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्रा की अध्यक्षता में आज 24 सितंबर को हुई बैठक में चुनाव संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी।


वहीं आज बृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव की अघिसूचना जारी कर दी गई है। कल 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। नामाकंन पत्र जमा करने से लेकर नाम वापसी, जांच एवं वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होने तक की प्रक्रिया 26 सितंबर को होगी। मतदान 29 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक होगा। 3 बजे से मतगणना एवं नतीजा घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण होगा।
© 2026. All Rights Reserved.