Thursday Apr 30, 2026

SSB की पंचम वाहिनी 13 फरवरी से 17 फरवरी तक सीमांत क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी

सेना व अर्ध सुरक्षा बलों की भर्तियों की बेसिक जानकारी भी मिलेगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में 27 फरवरी से 5 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी। इस रैली एवं अन्य अर्ध सुरक्षा बल व पुलिस की भर्ती की तैयारी के लिए SSB ने एक नेक पहल की है। SSB की पंचम वाहिनी नेपाल सीमा से लगे गांवों के नौजवानों को इन  भर्तियों की बेसिक जानकारी देने के साथ तैयारी कराएगी।

 

 

 

कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि इसके लिए SSB की पंचम वाहिनी 13 फरवरी से 17 फरवरी तक सीमांत क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी।प्रशिक्षण में नेपाल सीमा से लगे सीमांत और वाइब्रेंट विलेज सेलागाड़, चूका, तरकुली, आमनी, पोलप, मढुंवा, पासम के युवक और युवतियों को लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और चिकित्सा परीक्षण की जानकारी दी जाएगी। ये कार्यक्रम नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत किया जाएगा।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.