नेपाल सीमा से लगे तरकुली ग्राम पंचायत के आमड़ा गांव में लगे शिविर में
पशुओं को बीमारी से बचाव के तरीके भी बताए गए
देवभूमि टुडे
चंपावत/तल्लादेश। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी के अंतर्गत नेपाल सीमा से लगे तरकुली (आमड़ा) में लगाए गए पशु चिकित्सा शिविर में 50 से अधिक पशुओं का परीक्षण किया गया। निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आज 26 जून को आमड़ा गांव में लगाए गए पशु चिकित्सा शिविर में 20 ग्रामीणों के 50 से ज्यादा पशुओं का उपचार किया गया।
पशु चिकित्सा शिविर का संचालन सीमांत मुख्यालय रानीखेत के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. अश्विनी कुमार सिन्हा के संचालन में हुए शिविर में इलाज के अलावा पशुओं को बीमारी से बचाव, स्वस्थ रखने और अधिक दुग्ध उत्पादन के तरीके भी बताए गए। सेहतमंद जीवनशैली के लिए संतुलित पशु आहार, सफाई, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन की भी जानकारी दी गई।
ग्रामीणों ने SSB की इस पहल को पशुओं की सेहत में सुधार के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए लाभप्रद बताते हुए आभार जताया। शिविर में ताकुली के समवाय प्रभारी उप निरीक्षक (सामान्य) जोगिंदर पाल, मुख्य आरक्षी/पशु चिकित्सा जिलेधर यादव, तरकुली की प्रधान काजल बिष्ट, बिशन सिंह, अनीता देवी एवं अन्य स्थानीय ग्रामीण और एसएसबी के कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.