उच्च माध्यमिक विद्यालय रियासी में हुए कार्यक्रम में युवाओं को इन भर्तियों की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और चिकित्सा परीक्षण सहित अन्य बेसिक जानकारी दी गई
सीमांत क्षेत्र के युवाओं को SSB की पंचम वाहिनी 17 फरवरी तक देगी प्रशिक्षण
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में 27 फरवरी से 5 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी। इस रैली एवं अन्य अर्ध सुरक्षा बल व पुलिस की भर्ती के लिए SSB ने दूसरे दिन भी युवाओं को प्रशिक्षण दिया।नेपाल सीमा से लगे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रियासी के प्रांगण में हुए जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं को इन भर्तियों की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और चिकित्सा परीक्षण सहित अन्य बेसिक जानकारी दी।




प्रशिक्षण कार्यक्रम में तरकुली, आमड़ा, रियासी बरकुम, बमनगांव और आसपास के सीमावर्ती गांव के इन युवाओं को सशस्त्र बलों के विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया के दौरान होने वाली लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता, चिकित्सा परीक्षण और साक्षात्कार की जानकारी देने के साथ सशस्त्र बलों में सेवा के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में 80 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया किभर्ती से पूर्व प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम 17 फरवरी तक सीमांत क्षेत्र में चलेगा। कहा गया कि सेना सहित विभिन्न बलों में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम के जरिए सीमांत क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवक-युवतियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सहायक उपनिरीक्षक राजपाल सिंह (समवाय प्रभारी तरकुली), राजकीय मध्यमिक विद्यालय रियासी के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी, तरकुली की ग्राम प्रधान काजल बिष्ट, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार, युधिष्ठिर बिष्ट के अलावा SSB कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.