सीमांत क्षेत्र के युवाओं को SSB की पंचम वाहिनी 17 फरवरी तक देगी प्रशिक्षण
सेना व अर्ध सुरक्षा बलों की भर्तियों की बेसिक जानकारी दे रहे
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के प्रवेशद्वार बनबसा में 27 फरवरी से 5 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी। इस रैली एवं अन्य अर्ध सुरक्षा बल व पुलिस की भर्ती के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए SSB ने पहल की है। आज 13 फरवरी से सैलागाड़ से ये प्रशिक्षण शुरू हो गया है। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने नेपाल सीमा से लगे सैलागाड़ के युवाओं को इन भर्तियों की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और चिकित्सा परीक्षण सहित अन्य बेसिक जानकारी दी।


युवाओं को जानकारी देते SSB अधिकारी।
कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि सेना सहित विभिन्न बलों में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम के जरिए सीमांत क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवक-युवतियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण में सैलागांड़, खेत, पोथ, मोस्टा, ऊचौलीगोठ, लोडियालसेरा, चूका आदि गांवों के 42 युवा-युवतियां शामिल थे।
SSB की पंचम वाहिनी 17 फरवरी तक सीमांत क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी। कार्यक्रम में उप कमांडेंट सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट गिरधारी लाल, ग्राम प्रधान पंडित पंकज तिवारी, रविंद्र रावत, निशा सामंत, मुख्य आरक्षी अरुण कुमार, युधिष्ठर बिष्ट के अलावा SSB के कार्मिक मौजूद थे।


© 2026. All Rights Reserved.