Wednesday Oct 7, 2026

लड़की की सुरक्षा के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा से

लड़की को एसएसबी ने नेपाल पुलिस चौकी कंचनपुर के सुपुर्द किया

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी के दौरान सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सीमा चौकी बनबसा के जवानों ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया। SSB के 57 वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट जसबीर सिंह के निर्देश की जा रही रूटीन चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रही महिला एवं लड़की को सामान्य पूछताछ के लिए रोका गया।

 

पहचान पत्र मांगने पर लड़की ने नेपाली नागरिकता दिखाई और महिला ने भारतीय पहचान पत्र दिखाया। पूछताछ करने पर महिला ने नेपाल के बैतड़ी निवासी बताया। वर्तमान में राजस्थान में एक शोरूम में सेल्स गर्ल के तौर पर कार्य करना बताया एवं लड़की को भारत में काम करने के लिए ले जाने की बात कही। नेपाली लड़की से पूछताछ करने पर उसने बताया की महिला उसकी ताई है और उसके साथ इलाज के लिए जा रही है। दोनों के बयानों में विरोधाभास होने पर नेपाल PRC गड्ढाचौकी को सूचना दी गई और लड़की की सुरक्षा के मद्देनजर ममता सिंह PRC गड्ढाचौकी प्रतिनिधि (काउंसलर) और आरक्षी गौरव, सुरेश नेपाल पुलिस चौकी, कंचनपुर को सुपुर्द किया गया। राहत टीम में सहायक उप निरीक्षक अच्युत चेल्लेंग, मुख्य/आरक्षी ललित मोहन बिष्ट एवं महिला आरक्षी सोनम शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.