Thursday Mar 19, 2026

आज पंचेश्वर से कलढुंगा रवाना होगा दल

सीमांत मुख्यालय SSB रानीखेत के तत्वावधान में आयोजित हो रहा “व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान (तरणी) 2026

देवभूमि टुडे

चंपावत/पंचेश्वर। SSB के उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा सुधांशु नौटियाल के नेतृत्व में चल रहे व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान (तरणी) 2026”का समापन कल 19 मार्च को बूम में होगा। अभियान में SSB के विभिन्न सीमांत व वाहिनियों से 4 महिला बल कर्मियों सहित कुल 36 कर्मी शामिल हैं। दल का संचालन 6 राफ्टों और 2 काकिंग के माध्यम से किया जा रहा हैं। जिसमें 7 अधिकारी और 29 बलकर्मी अदम्य साहस का प्रदर्शन कर रहे हैं | राफ्टिंग दल आज पंचेश्वर से अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गया है। इससे पूर्व सीमांत मुख्यालय SSB रानीखेत के तत्वावधान में आयोजित “व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान (तरणी) 2026” दल का पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, चंपावत के सीमा चौकी पंचेश्वर में पहुचने पर स्वागत किया गया।

SSB का राफ्टिंग दल।

राफ्टिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य बल के जवानों में साहसिक गतिविधियों के प्रति रूचि पैदा करना, कठिन परिस्थितियों में मानसिक व शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देने के अलावा नदी के मार्गों की भौगोलिक समझ को बेहतर बनाना हैं। 16 मार्च से शुरू व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग (तरणी)–2026 अभियान महाकाली नदी के जलमार्ग पर जौलजीबी से बूम तक करीब 150 किमी की चुनौतीपूर्ण दूरी झूलाघाट, पंचेश्वर, ब्यूरी और कलढूंगा होते हुए बूम तक तय करेगा। सीमांत मुख्यालय रानीखेत के उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहरा, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा सुधांशु नौटियाल, 55वीं वाहिनी के कमांडेंट आशीष कुमार, 5वीं वाहिनी कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम एवं SSB के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.