Saturday Sep 19, 2026

सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिन चंपावत में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का रोपण किया गया

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिन चंपावत के मुख्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण अभियान-2026 के अंतर्गत हुए इस कार्यक्रम का आयोजन  कार्यवाहक कमांडेंट शिवराम के नेतृत्व में किया गया।

पौधारोपण।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित आवरण में वृद्धि और प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं बल कार्मिकों ने विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे।

कार्यवाहक कमांडेंट शिव राम ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में ही सहायक नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए साफ एवं सेहतमंद वातावरण सुनिश्चित करने का आधार भी हैं। उन्होंने सभी बल कार्मिकों को लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल एवं उनके संवर्धन का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर उप कमांडेंट सुदेश कुमार, उप कमांडेंट, सहायक कमांडेंट (संचार) नवीन कुमार, उप निरीक्षक के अजित सूर्यकांत, हुकुम चंद एवं कई सशस्त्र सीमा बल बल कार्मिक मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.