खेलेगा भारत जीतेगा भारत के अंतर्गत चंपावत पंचम वाहिनी में आयोजित हुए कई कार्यक्रम
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) पंचम वाहिनी चंपावत की ओर से कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा-निर्देशन में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम के अंतर्गत वॉकथान एवं संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों एवं बल कार्मिकों ने हिस्सा लिया। आयोजन के माध्यम से फिटनेस, स्वास्थ्य एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।


राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 28 से 30 अगस्त तक आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न खेल एवं शारीरिक फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। गतिविधियों में SSB जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय व सशस्त्र सीमा बल चंपावत के बच्चों ने हिस्सा लिया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच को भी विकसित करते हैं। इस दौरान कमांडेंट चिकित्सा डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिव राम, करन चौहान, सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार, के अजित सूर्यकांत, निरीक्षक नरेश कुमार के अलावा केंद्रीय विद्यालय, बच्चे, शिक्षक और SSB के जवान मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.