SSB की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी परिसर में विश्व रक्तदाता दिवस में हुआ रक्तदान
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी मुख्यालय में विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में वाहिनी चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. विशाल बरनवाल ने की।


रक्त संग्रह की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित व सुचारू रूप से कराने के लिए चंपावत ब्लड बैंक के पैथोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ त्यागी एवं उनकी मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। रक्तदान शिविर में वाहिनी के बल कार्मिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओ का परिचय दिया। शिविर में कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट सुदेश कुमार के अलाव बड़ी संख्या में SSB कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.