Fit India Movement के तहत आयोजित साइकिल रैली को कार्यवाहक कमांडेंट पांडेय आशीष कुमार मर्केंडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी में Fit India Movement के 75वें संस्करण के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। आज 24 मई को कार्यवाहक कमांडेंट पांडेय आशीष कुमार मर्केंडेय ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर वाहिनी मुख्यालय के मुख्य द्वार से रवाना किया।

चंपावत बाजार तक आयोजित इस रैली में पंचम वाहिनी के अधिकारी और बल कार्मिकों ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों एवं बल कार्मिकों में स्वास्थ्य फिटनेस एवं नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान कार्यवाहक कमांडेंट ने बल कार्मिकों को दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग करने, शारीरिक गतिविधियों को अपनाने और एक स्वस्थ व सक्रिय जीवनशैली का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट पांडेय आशीष कुमार मर्केंडेय, कमांडेंट चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट शिव राम, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार के अलावा एसएसबी के कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.