Saturday May 23, 2026

SSB की पंचम वाहिनी की चूका BOP के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव चूका में हुए चिकित्सा शिविर में रोगों से बचाव के साथ स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी चंपावत की चूका BOP (सीमा चौकी) के अंतर्गत वाइब्रेंट गाँव चूका में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 40 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्रामीणों को निःशुल्क दवाएं भी दी गई। कमांडेंट चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल बरनवाल ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने मौसमी रोगों से बचाव के साथ स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए।

SSB का चूका चिकित्सा शिविर।

SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में चूका सीमा चौकी के अंतर्गत नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, इलाज एवं सरकार द्वारा उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। ग्राम प्रधान पंकज तिवारी सहित तमाम ग्रामीणों ने SSB द्वारा संचालित इस जन कल्याणकारी पहल के लिए आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. विशाल बरनवाल, सहायक कमांडेंट समवाय प्रभारी आनंद सिंह भंडारी,  सरपंच दशरथ सिंह, राजू सिंह, प्रहलाद राम के अलावा तमाम ग्रामीण एवं SSB के कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.