SSB की पंचम वाहिनी कीओर से वाइब्रेंट गांव चूका में लगाया गया चिकित्सा शिविर
ग्रामीणों को सेहतमंद रहने के टिप्स दिए
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव चूका में आयोजित चिकित्सा शिविर में 69 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। डॉ. विशाल बरनवाल ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों को सेहतमंद रहने के टिप्स दिए। साथ ही नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।



ग्रामीणों ने पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के निर्देशन में लगे इस चिकित्सा शिविर के लिए SSB के प्रति आभार जताया। शिविर में निरीक्षक अरविंद कुमार, उप निरीक्षक जतन लाल शाह, बालेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी युधिष्ठिर बिष्ट, राकेश सिंह धाकड़ के अलावा स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.