Wednesday Aug 26, 2026

SSB ने वाइब्रेंट गांव पोलप में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रोगों से बचाव और स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए गए

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) पंचम वाहिनी चंपावत द्वारा नेपाल सीमा से लगे वाइब्रेंट विलेज पोलप में 85 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। निशुल्क दवाएं भी दी गई।

SSB का स्वास्थ्य शिविर।

SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में सीमा चौकी तामली के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव पोलप में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों को रोगों से बचाव और स्वस्थ रहने के तरीके भी बताए गए। इसके अलावा टीबी के लक्षण, बचाव, उपचार एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिविर का संचालन कमांडेंट चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल बरनवाल ने किया। इस अवसर पर निरीक्षक बबलू जयसवाल, विपिन सिंह, अमित सिंह, बबीता उरियाल आदि माैजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.