SSB की पंचम वाहिनी द्वारा सीमांत क्षेत्र के वाइब्रेंट गांव चूका में लगाए पशु चिकित्सा शिविर में 28 ग्रामीणों के 170 पशुओं का इलाज किया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत/चूका। SSB की पंचम वाहिनी द्वारा सीमांत क्षेत्र के वाइब्रेंट गांव चूका में लगाए गए पशु चिकित्सा शिविर में 28 ग्रामीणों के 170 पशुओं का इलाज किया गया। साथ ही निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर में ग्रामीणों को सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा और सजगता के लिए भी जागरूक किया गया।
SSB के सीमांत मुख्यालय के कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. अश्विनी कुमार सिन्हा ने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वछता, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन की पशुपालकों को जानकारी दी। 24 जून को आयोजित कार्यक्रम में SI दरबान सिंह, चूका सीमा प्रभारी SI गौतम सिंह, जिलेधर यादव, प्रह्लाद राम, हुकुम सिंह, श्याम सिंह, होशियार सिंह, राम सिंह आदि मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.