सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी द्वारा सीमांत बकोड़ा गांव में लगाए गए चिकित्सा शिविर में बीमारियों से बचाव की जानकारी भी दी गई
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) पंचम वाहिनी ने सीमांत बकोड़ा गांव में लगाए चिकित्सा शिविर में 28 ग्रामीणों के 243 पशुओं का इलाज किया। साथ ही निशुल्क दवाएं भी दी गई। पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया।

शिविर में पशुओं की स्वास्थ्य की जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव की पशुपालकों को जानकारी दी गई। शिविर का संचालन टनकपुर पशु अस्पताल के डॉ. विजय पाल प्रजापति, सचिन चमेली, देवेंद्र कार्की ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रवींद्र सिंह रावत, SI दरबान सिंह सहित तमाम पशुपालक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.