नेपाल सीमा क्षेत्र से 2 लोग 1.86 लाख रुपये के साथ दबोचे गए
तीसरा आरोपी 6 ग्राम स्मैक संग पकड़ा गया
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। SSB ने 6 ग्राम स्मैक और 1.86 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ 3 आरोपियों को गिरफतार किया। SSB जवानों ने नेपाल से लगी बनबसा सीमा चौकी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 2 भारतीय नागरिकों को पकड़ा। जिनके कब्जे से कुल 1,86,500 रुपये बरामद हुए।
15 मार्च को नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से 1.27 लाख रुपये भारतीय मुद्रा मिली। जबकि एक अन्य व्यक्ति से 59,500 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान जब दोनों से बरामद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया तो, वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।
इसके अतिरिक्त, सीमा स्तम्भ संख्या 805/1 के समीप सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक नेपाली नागरिक को पकड़ा गया l जिसके पास से 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसे अवैध रूप से सीमा पार ले जाया जा रहा था। नियमानुसार तीनों मामलों में बरामद भारतीय मुद्रा एवं स्मैक को सीज़र मेमो के तहत जब्त करते हुए पकड़े गए नागरिकों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग बनबसा एवं बनबसा पुलिस स्टेशन को सुपुर्द कर दिया गया। अभियान में सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार, उप निरीक्षक किरण, कोमल, सहायक उपनिरीक्षक हंसराज तथा आरक्षी अमित, अरविंद और ललन आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.