एसएसबी की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी में टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवस के अंतर्गत
आयोजित कार्यक्रम में बल कार्मिकों को किया गया जागरूक
देवभूमि टुडे
चंपावत। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी मुख्यालय में टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवस के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बल कार्मिकों को टीबी (क्षय रोग) के उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने सभी बल कार्मिकों को सेहतमंद जीवन शैली अपनाने और समाज में टीबी के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि टीबीमुक्त भारत अभियान को जन भागीदारी एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही सफल बनाया जा सकता है।


भारत सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन अभियान में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला अस्पताल के टीबी समन्वयक प्रियंका पंत ने टीबी रोग के लक्षण, बचाव, उपचार एवं समय पर जांच कराने के लाभ बताए। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि टीबी पूर्णत: इलाज योग्य बीमारी है और जागरूकता एवं समय पर उपचार से इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। कमांडेट चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल बरनवाल, उप निरीक्षक हुकुम चंद, सहायक उपनिरीक्षक फार्मासिस्ट बलेंद्र सिंह के अलावा एसएसबी के कार्मिक मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.