Saturday Sep 19, 2026

चंपावत में हुए खिताबी मुकाबले में पीलीभीत ने अल्मोड़ा को हराया

पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की

देवभूमि टुडे

चंपावत। एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की अंतर क्षेत्रक फुटबॉल प्रतियोगिता पीलीभीत क्षेत्रक ने जीती। आज 14 जुलाई को पंचम वाहिनी मुख्यालय चंपावत के खेल मैदान में हुए खिताबी मुकाबले में पीलीभीत ने अल्मोड़ा को 2 के मुकाबले 4 गोल से हरा ट्रॉफी जीती। विजेता टीम को पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने ट्रॉफी दी।

विजेता टीम को पुरस्कार देते पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम।

कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने आगामी सीमांत स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि खेलकूद न न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि बल कार्मिकों में आपसी भाईचारे, टीम स्प्रिट और अनुशासन की भावना को भी मजबूत करते हैं। इस मौके पर कमांडेंट चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट करन चौहान, सुदेश कुमार व नवनीत कुमार यादव, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार आदि मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.