Wednesday Aug 5, 2026

चंपावत में हो रही SSB अंतरवाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया शुभारंभ

कल 3 जुलाई को होगा समापन

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) अंतरवाहिनी फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ ने 11वीं वाहिनी डीडीहाट को 4 के मुकाबले 5 गोल से हराया। यद्यपि दोनों टीमों ने आक्रामक फुटबॉल खेली, मगर पिथौरागढ़ मिले मौकों को अधिक बार गोल में तब्दील करने में कामयाब रही।    

इससे पूर्व पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा कि खेलों से अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं टीम वर्क को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। 

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते SSB पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम।

इस तीन दिनी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर क्षेत्रक स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए अंतर वाहिनी स्तर पर टीम का चयन किया जाएगा। इस तीन दिनी प्रतियोगिता में 5वीं वाहिनी चंपावत, 11वीं वाहिनी डीडीहाट और 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ की टीम हिस्सा ले रही है। उद्घाटन मौके पर कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के अलावा उप कमांडेंट शिव राम, सुदेश कुमार, सहायक कमांडेंट संचार नवीन कुमार, सहित सशस्त्र सीमा बल के बल कार्मिक मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.