उप महानिरीक्षक मुख्तार मोहसिन ने SSB पंचम वाहिनी का दौरा करने के साथ सीमा चौकियों की स्थिति का जायजा लिया
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB के DIG (उप महानिरीक्षक) मुख्तार मोहसिन ने SSB पंचम वाहिनी का दौरा किया। उन्होंने सीमा चौकियों की स्थिति का जायजा लेने के लिए ठुलीगाड़ समवाय का भ्रमण किया। चौकियों की कार्यप्रणाली, उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सीमा पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। DIG ने कहा कि सीमा पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के जरूरत है।


इससे पूर्व वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने DIG का स्वागत किय। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कमांडेंट ने DIG को पंचम वाहिनी की ओर से सीमा सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। DIG विक्रम ने वाहिनी मुख्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया और वाहिनी में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने मुख्यालय में &एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधरोपण किया। कार्यक्रम में कमांडेंट चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट करन चौहान, सहायक कमांडंट नवीन कुमार सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.