कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने SSB की अंतरवाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
3 दिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं 3 टीमें
देवभूमि टुडे
चंपावत। SSB की पंचम वाहिनी ने एसएसबी की अंतरवाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीता। उसने 11वीं वाहिनी डीडीहाट को 3 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 11वीं वाहिनी ने निर्धारित 15 ओवरों में 121 रन बनाए। जीत के लिए 122 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5वीं वाहिनी चंपावत ने 14वें ओवर में आरक्षी महेंद्र खगड़िया के तूफानी अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत लक्ष्य हासिल किया।

इससे पूर्व पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने 3 दिनी अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। यहां के प्रदर्शन के आधार पर अंतर वाहिनी टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 5वीं वाहिनी, 11वीं वाहिनी, डीडीहाट एवं 55वीं वाहिनी पिथौरागढ़ के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. विशाल बरनवाल, उप कमांडेंट करन चौहान, सुदेश कुमार, नवनीत कुमार यादव, अजय कुमार, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार, खरात अजित सूर्यकांत के अलावा SSB के अधिकारी-कर्मी मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.