एसएसबी पंचम वाहिनी ने नशामुक्त अभियान चलाकर वाइब्रेंट गांव पासम में बांटी खेल सामग्री
भाषण, चित्रकला एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत। एसएसबी पंचम वाहिनी चंपावत ने वाइब्रेंट ग्राम पासम में नशामुक्त अभियान संचालित कर खेल सामग्री बांटी गई। कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों की भाषण, चित्रकला एवं प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित का गई। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कमांडेंट ने पुरस्कृत भी किया।


कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम ने कहा कि युवाओं एवं विद्यार्थियों को सकारात्मक गतिविधियों, शिक्षा एवं खेलों से जोड़कर उन्हें स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की ओर अग्रसर किया जा सकता है। उन्होंने सभी से नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के तहत सीमा चौकी कुश्मतघाट के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिए विभिन्न खेल सामग्री का वितरण किया गया। लोगों को स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान व साइबर अपराध से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान समवाय प्रभारी पंचेश्वर रोहित कुमार यादव, कन्या उप्रावि सुल्ला के प्रधानाचार्य योगेश पांडेय, शिक्षक जावेद अली, राप्रावि तल्ला सुल्ला के प्रधानाध्यापक रोशन रावत, प्रावि पासम के अध्यापक कृपाल सिंह व कृष्ण कुमार चौबे, प्रावि नगरूघाट के प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र जोशी, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.