Thursday Apr 23, 2026

नई SP रेखा यादव जल्द ही चंपावत के कप्तान का चार्ज लेंगी

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को स्थानांतरण पर विदाई दी गई। उन्हें ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आज 14 फरवरी को उन्हें पुलिस कार्यालय में विदाई दी गई। टनकपुर की पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा सहित तमाम पुलिस अधिकारी-कर्मियों ने SP अजय गणपति के कार्य व्यवहार को प्रेरणादाई बताया। 

SP अजय गणपति के चंपावत में 2 साल और 1 माह के कार्यकाल में नशे और नशाखोरी के खिलाफ प्रभावशाली अभियान चला। पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव चंपावत की नई पुलिस कप्तान होंगी। वे जल्द ही नए कार्यभार को ग्रहण करेंगी।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.