बनबसा के जिम में हुई घटना
38 वर्षीय गिरीश भट्ट पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी हैं
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। बनबसा जिम में व्यायाम करते वक्त अचानक उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल एवं SOG के जवान की एकाएक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उनको एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से पिथौरागढ़ व हाल निवासी बनबसा के ग्राम भजनपुर के SOG जवान 38 वर्षीय गिरीश भट्ट पुत्र जयदेव भट्ट शुक्रवार दोपहर में जिम गए थे। जहां वे व्यायाम करते-करते अचानक फर्श पर गिर गए। जवान का स्वास्थ्य खराब होते देख मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें खटीमा के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने गिरीश भट्ट को मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने को मौत की वजह माना जा रहा है। SOG जवान गिरीश की पत्नी गृहणी हैं, उनके दोनों पुत्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
© 2026. All Rights Reserved.