28 सितंबर से 3 दिन तक बैंकों की देशभर में प्रस्तावित हड़ताल के बीच भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन का निर्णय
चंपावत जिले की SBI की सभी 12 शाखाएं कल रविवार को सामान्य दिनों की तरह होगा कामकाज
देवभूमि टुडे
चंपावत। कल रविवार (27 सितंबर) को भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाएं खुली रहेंगी। 28 सितंबर से 3 दिन तक बैंकों की देशभर में प्रस्तावित हड़ताल के बीच भारतीय स्टेट बैंक ने ये निर्णय लिया है। 3 दिनी हड़ताल से पूर्व के 2 दिन चौथा शनिवार व रविवार (26 और 27 सितंबर) सप्ताहांत छुट्टी है। बैंकिंग गतिविधियां लगातार 5 दिन तक प्रभावित न हो, इसके लिए रविवार को बैंक खोलने का आदेश दिया गया है।
SBI की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक दीपक चंद्र गिरि ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चंपावत जिले की SBI की सभी 12 शाखाएं कल रविवार को खुलेंगी। इन शाखाओं में सामान्य कार्य दिवस की तरह ही रविवार को सभी कार्य होंगे। वैसे इसके अलावा कई अन्य बैंकों की शाखाओं में भी रविवार को काम होगा। चंपावत जिले विभिन्न बैंको की 77 शाखाएं हैं। इनमें सहकारी बैंक एवं निजी बैंक हड़ताल में नहीं हैं। इसलिए ये बैंक रविवार के दिन बंद रहेंगे।

28 से 30 सितंबर तक हड़ताल में हैं बैंक:
चंपावत। देशभर में सोमवार 28 सितंबर से बुधवार 30 सितंबर तक ज्यादातर बैंक हड़ताल में हैं। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 7 यूनियनों के साझा मंच UFBU (यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस) ने इस हड़ताल की घोषणा की है।
पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक और निजी बैंक इस हड़ताल में शामिल नहीं हैं। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के निदेशक मंडल की सदस्य विनीता फर्त्याल बताती हैं कि चंपावत जिले में PDCB की 10 शाखाएं हैं। ये सभी शाखाएं 28 से 30 सितंबर को खुली रहेंगी।
ये हैं मांगें:
1.सप्ताह में 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू हो। यानी प्रत्येक सप्ताह शनिवार का अवकाश हो। वर्तमान में महीने में दूसरे एवं चौथे शनिवार की छुट्टी रहती है।
2.PLI (Performanc Linked Incentive) में निचले स्तर के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए।
© 2026. All Rights Reserved.