Thursday Nov 19, 2026

सितारगंज के 3 लोगों पर टनकपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। रूस का वीजा दिलाने का झांसा देकर कुछ लोगों ने 50 हजार रुपये हड़प लिए। ऐसा आरोप टनकपुर विष्णुपुरी के एक व्यक्ति ने 3 लोगों पर लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

टनकपुर के विष्णुपुरी कॉलोनी के राहुल प्रजापति द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक करीब 1 साल पहले सितारगंज के सिसैया के परवेज और सितारगंज सरकड़ा के दो भाई समीर व मोहम्मद यूनुस ने वीजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में उन्होंने 50 हजार रुपये और अपना मूल पासपोर्ट आरोपियों को सौंप दिया। आरोप लगाया कि वीजा नहीं मिलने पर रुपये और पासपोर्ट मांगे, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4), 351(3) और 352 में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उप निरीक्षक संदीप पिलख्वाल को सौंपी गई है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.