नेपाल सीमा से लगे बनबसा के पास लाटा खल्ला जंगल से बरामद हुए 220500 नेपाली रुपये और दूसरे के पास से 21500 भारतीय रुपये
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। नेपाल सीमा पर दो लोगों से 2.42 लाख रुपये की भारतीय एवं नेपाली करेंसी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मय रुपये एवं बाइक सहित कस्टम के सुपुर्द किया है।
पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाल सीमा पर बनबसा के पास लाटा खल्ला जंगल क्षेत्र में एसओजी की चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक सवार दो लोगों के पास से भारतीय एवं नेपाली नोट मिले। अलबत्ता पुलिस ने पकड़े गए लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। एक व्यक्ति के पास से 220500 नेपाली रुपये और दूसरे के पास से 21500 भारतीय रुपये मिले हैं।पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों लोग पशुओं के व्यापार से जुड़े हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भारत या नेपाली नागरिक सीमा पर अधिकतम 25 हजार रुपये अपने साथ ले जा सकता है।
© 2026. All Rights Reserved.