Tuesday Jul 21, 2026

चंपावत नगर पालिका के सभासद रोहित बिष्ट को कुमाऊं मंडल विकास निगम का गैर सरकारी निदेशक एवं मनोज कालाकोटी को अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है

उत्तराखंड शासन ने जारी किया पत्र

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा/देहरादून। चंपावत जिले के दो नेताओं को प्रदेश शासन ने दायित्व दिए है। इस संबंध में आज 4 जून को संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह ने पत्र जारी किया है।

चंपावत नगर पालिका के दूसरी बार के सभासद रोहित बिष्ट को KMVN (कुमाऊं मंडल विकास निगम) में गैर सरकारी निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चंपावत जिले के प्रवेश द्वार बनबसा के मनोज कलाकोटी को उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

मनोज कलाकोटी।

रोहित बिष्ट का प्रोफाइल:

1.युवा रोहित बिष्ट की पार्टी संगठन से युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका।

2.व्यवहार कुशल और सौम्य छवि।

3.रोहित बिष्ट सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करते रहे हैं।

4.वर्ष 2018 से लगातार दूसरी बार नगरपालिका के निर्वाचित सभासद हैं।

5.पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

रोहित बिष्ट।

चंपावत विधानसभा क्षेत्र से इन नेताओं को दिया गया है दायित्व:

1.अप्रैल 2025 श्याम नारायण पांडेय:उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष।

2.मार्च 2026 मुकेश महराना: उत्तराखंड चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष।

3.मार्च 2026 हेमा जोशी:शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.