रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का टनकपुर में 27 अप्रैल से जारी है आंदोलन
ऑन रोड नहीं करने, कर्मियों के उत्पीड़न, सितारगंज में अवैध रूप से कैटीन का संचालन करने सहित कई आरोप लगाए
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का ऑफ रोड बसों को ऑन रोड नहीं करने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। टनकपुर डिपो में आज 2 मई को संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह के नेतृत्व में जारी धरने में कर्मियों ने मांगों पर कारवाई नहीं किए जाने पर आंदोलन के स्वरूप को बदलने की चेतावनी दी है।

परिषद का आरोप है कि स्क्रैप को चुपचाप ले जाने के प्रयास को रोकते हुए संगठन द्वारा बनाए गए वीडियो से निगम प्रबंधन द्वेष भावना से कार्रवाई कर रहा है। संगठन ने आरोप लगाया कि सितारगंज बस स्टेशन में बिना निगम मुख्यालय के निर्देश के अवैध रूप से कैटीन संचालित की गई है।
परिषद के नेताओं ने कहा कि रोडवेज के हितों को नुकसान पहुंचाने की कारवाई स्वीकार्य नहीं है। संगठन निगम और निगम कर्मियों के हितों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहेगा। आज 2 मई को क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह और मंत्री राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में आकाश कुमार, संजय भट्ट अशोक बोरा, करन नेगी, संजीव कुमार, नरेंद्र तिवारी, शशांक त्रिपाठी, विनोद नोटियाल, अमित पाल, विक्रम सिंह आदि ने धरना दिया। वहीं निगम प्रबंधन ने आरोपों को खारिज किया है।

© 2026. All Rights Reserved.