Tuesday Oct 13, 2026

उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने राज्य को नई बसें देने की मांग की

CM कैंप कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड को नई रोडवेज बसें उपलब्ध कराने सहित 5 सूत्रीय मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की है। मांगें पूरे नहीं होने 24 अक्टूबर से CM कैंप कार्यालय में बेमियादी धरने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में सौरव गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मनीष कुमार, नरेंद्र पाल सलज आदि मौजूद थे।

ज्ञापन।

ये हैं प्रमुख मांगें:

निगम में वर्षों से कार्यरत विशेष श्रेणी, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण करने एवं समान काम के लिए समान वेतन देने, रोडवेज के बस बेड़े में 700 नई बसों की मांग, स्वीकृति एवं खरीद की ठोस कार्यवाही करने, कर्मियों को हर माह की 7 तारीख तक वेतन देने, अन्य प्रदेशों के परिवहन निगमों के लिए सरकार की द्वारा किए जा रहे आवंटित बजट की समीक्षा करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने, जनवरी 2027 से शुरू होने वाले हरिद्वार अर्धकुंभ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने, ईंधन, मरम्मत, एवं संचालन की जरूरतों के लिए राज्य सरकार का अलग से स्पेशल ट्रांसपोर्ट फंड बनाने, अर्धकुंभ के दौरान होने वाला अतिरिक्त खर्च निगम के सामान्य बजट पर न डालने की मांग।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.